Ro no D15139/23

ग्रीष्मकालीन विशेष अभियान: पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त महिला हैंडपंप मेकेनिक द्वारा युद्धस्तर पर जारी हैंडपंप मरम्मत कार्य

 

अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2026/  ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा हैंडपंपों के त्वरित संधारण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड अंबिकापुर द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में पेयजल संबंधी शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

विशेष पहल के रूप में जिले में महिला हैंडपंप मेकेनिकों द्वारा भी युद्धस्तर पर हैंडपंप मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित हो रहा है और स्थानीय स्तर पर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ बन रही है।

विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1916 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर पेयजल एवं हैंडपंप से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध पेयजल (हैंडपंप संधारण) पंजी में भी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उपखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत नोडल अधिकारी एवं संपर्क
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत   मुकेश कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता (मोबाइल: 9425256478) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके मार्गदर्शन में अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर एवं लुण्ड्रा विकासखंडों में कार्य संचालित होगा।

सहायक नोडल अधिकारी  सीमा केहरी, उप अभियंता (मोबाइल: 7987287719) -अंबिकापुर श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, उप अभियंता (मोबाइलरू 7879299049) लखनपुर, श्री श्रीकांत खिलाड़ी, उप अभियंता (मोबाइल: 9589087399) उदयपुर,सुश्री सुभद्रा सिंह, उप अभियंता (मोबाइलरू 9165790095) लुण्ड्रा

उपखण्ड सीतापुर अंतर्गत नोडल अधिकारी एवं संपर्क
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड सीतापुर अंतर्गत  अभिषेक कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता (मोबाइल: 9752135800) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके अधीन सीतापुर, बतौली एवं मैनपाट विकासखंडों में कार्य होगा।सहायक नोडल अधिकारी  मनोज कुमार केंवट, उप अभियंता (मोबाइलरू 9753693191) सीतापुर, मैनपाट,  कपिल वर्मा, उप अभियंता (मोबाइल: 8770804910)  बतौली

कंट्रोल रूम की स्थापना

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड अंबिकापुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां  साजन खुटे (मोबाइल: 9340949342) को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही कार्यपालन अभियंता स्तर पर सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जनसहभागिता पर जोर
विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ग्रीष्मकाल में पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल टोल फ्री नंबर 1916 या नजदीकी जनपद पंचायत कार्यालय में दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स