Ro no D15139/23

नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित श्जन समस्या निवारण शिविर’ हेतु तिथि निर्धारित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

 

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में 01 मई 2026 से 10 जून 2026 के दौरान ’जन समस्या निवारण शिविर’ का आयोजन किया जाना है। जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं शासकीय योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे एवं आवेदन (मांग/शिकायत) भी आमंत्रित किए जाएंगे।

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर आयुक्त श्री डी. एन. कश्यप द्वारा जारी आदेशानुसार नगरीय क्षेत्र में  “जन समस्या निवारण शिविर“ आयोजित किए जाने हेतु स्थान, तिथि एवं दिन का निर्धारण किया गया है एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किया गया है।04 मई 2026 को शिविर स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर में 09 वार्डों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता श्री दिलीप कश्यप एवं सहायक प्रभारी स.रा.नि. श्री अमन सिंह, प्लेसमेंट श्री रमेश पटेल होंगे। 06 मई 2026 को शिविर स्थल नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में 08 वार्डों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता श्री दिलीप कश्यप, सहायक प्रभारी स.रा.नि. श्री तीरथ राम एवं श्री शाहिद अहमद होंगे। 08 मई 2026 को शिविर स्थल पुराना नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर प्रशासनिक भवन केदारपुर पानी टंकी के पास 08 वार्डों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता श्री रत्नेश कंवर, सहायक प्रभारी अधिकारी प्लेसमेंट श्री मोहन सिंह एवं श्री राजेश कश्यप होंगे। 11 मई 2026 को शिविर स्थल माता राजमोहिनी देवी भवन में  08 वार्डों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता श्री सतीश रवि एवं सहायक प्रभारी अधिकारी प्लेसमेंट श्री आशीष सिन्हा एवं कपिल सिंह देव होंगे। 13 मई 2026 को शिविर स्थल साुदायिक स्वास्थ्य भवन मुक्तिपारा अम्बिकापुर में 09 वार्डों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता श्रीमती निहकत सबरीन एवं सहायक प्रभारी अधिकारी स.रा.नि. श्री गुरूदयाल साहू एवं सहायक प्रभारी अधिकारी प्लेसमेंट श्री जितेंन्द्र गुप्ता होंगे। 15 मई 2026 को शिविर स्थल लोक नायक जयप्रकाश वार्ड क्रमांक 30 के कुशाभाऊ ठाकरे भवन  में 07 वार्डों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता श्री प्रेम प्रकाश दुबे एवं सहायक प्रभारी अधिकारी स.रा.नि. श्री गौरव पाठक एवं श्री बांके जायसवाल होंगे।

 

 

  • Related Posts

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में राजनांदगांव के देवनारायण वर्मा ने राज्य स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान

    – आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने 1 लाख 51 हजार रूपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित*   *- जिले के चार विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता…

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

    दूसरे दिन 1032 किसानों से 37 हजार 67 क्विंटल धान की खरीदी   *- दो दिनों में 1758 किसानों से 63 हजार 428क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है