
अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पशु चिकित्सालय मंगारी प्रभारी एवं अनुभवी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भीष्मदेव साहू (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज़्ज़तनगर उ प्र से पीएचडी) को पशु चिकित्सा और पशुपालन विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान “डॉ. सी एम सिंह एक्सीलेंस अवार्ड इन वेटरनरी साइंसेस -2026” से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के लिये देश और विदेश के 8 संस्थान के द्वारा मूल्यांकन किया गया. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे प्रदेश, विशेषकर जिला बालोद, सरगुजा, उतई नगर एवं साहू समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है।
डॉ. साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के पशु चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित उप संचालक कार्यालय से संबद्ध हैं और विकासखंड बतौली के मंगारी पशु चिकित्सालय प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग 15 वर्षों से राज्य शासन में पशु चिकित्सा सर्जन के रूप में कार्यरत हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुपालन क्षेत्र को सशक्त बनाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सेवा, अनुसंधान और नेतृत्व का अद्वितीय संगम डॉ. साहू ने अपने कार्यकाल में पशु चिकित्सा सेवा, जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके पास मजबूत फील्ड अनुभव के साथ-साथ गहन अनुसंधान पृष्ठभूमि भी है। पशु कल्याण, निदान, चिकित्सा और आधुनिक उपचार पद्धतियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाती है। उन्होंने पशु रोग (लम्पी स्किन डिजीज, थनौती), कृत्रिम गर्भधान विषय पर राज्य और जिला स्तर पर पशु चिकित्सक, क्षेत्र अधिकारी और सहयोगियों को ट्रेनिंग प्रदान किये.
उन्होंने ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अनेक पशु मेलों, स्वास्थ्य शिविरों और प्रदर्शनियों का सफल आयोजन किया है। वे पशु सखी की दर्जनों ट्रेनिंग बालोद और सरगुजा जिले मे प्रदान किये. इसके साथ ही शासन की विभिन्न पशुपालन योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर हजारों पशुपालकों को लाभान्वित किया है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम योगदान
डॉ. साहू द्वारा बालोद जिले के डोंडी विकास खंड के गांव के भेड़ में ब्लू टंग रोग की पहचान स्थापित तथा दूध संग्रहन सह शीतलन केंद्र एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस पहल से स्थानीय भेड़ पालको बीमारी से निजात पाने और दुग्ध उत्पादकों को बाजार से सीधा जुड़ने और उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिली है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है।
पूर्व में भी मिल चुका है राष्ट्रीय सम्मान
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में भी डॉ. साहू को भारतीय पशु औषधि सोसाइटी (ISVM ) द्वारा उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और सामाजिक पहचान
डॉ. भीष्मदेव साहू, उतई नगर साहू समाज के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय श्री चोवाराम साहू के ज्येष्ठ नाती और चुन्नी लाल साहू के सुपुत्र हैं। वे साहू समाज और पर्यावरण सरंक्षण के गतिविधि से जुड़े हुए है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका विभाग, परिवार बल्कि पूरा समाज गौरवान्वित हुआ है।
गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं
डॉ. साहू की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के पशु चिकित्सा सेवाओं के संचालक श्री चित्रकांत वर्मा (आईएएस), डॉ शंकर लाल उइके, संयुक्त संचालक, उप संचालक अंबिकापुर डॉ. आर.पी. शुक्ला, उप संचालक बालोद डॉ. डी.के. सिहारे, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अधिष्ठाता डॉ. सुशांत पाल, डॉ दीपक कारकुन पूर्व डीन पंडित रविशंकर विश्व विद्यालय रायपुर, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रीना मुख़र्जी, इज़्ज़तनगर, डॉ एस के मैती विभागअध्यक्ष, मथुरा के प्रशासनिक प्रमुख डॉ. बृजेश यादव, पशुधन प्रहरी जमशेदपुर के चीफ एडिटर डॉ. राजेश सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश कुमार साहू (एडवोकेट), श्री देवलाल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता (बी जे पी ), श्री राकेश ( जिलाध्यक्ष कांग्रेस दुर्ग ), श्री अनिल सिंह मेजर, पूर्व अध्यक्ष छ ग बोर्ड, श्रीमती दिव्या सिंह तोमर, सदस्य जिला पंचायत सरगुजा श्री टी के तिवारी (हाई कोर्ट के वकील ), डॉ धीरेन्द्र भोंसले (डीन बिलासपुर कॉलेज ), डॉ बी पी राठिया, कुलसचिव, डॉ एम के गेंदले, सहायक कुलसाचिव, डॉ रामचंद्र रामटेके, अंजोरा, डॉ संजीव सिरमौर, पूर्व प्रांताध्यक्ष पशु चिकित्सक संघ रायपुर, डॉ अरुण सिंह, अंबिकापुर, डॉ फ्रेंकलिन टोप्पो, डॉ अजय अग्रवाल, डॉ सी के मिश्रा, सकालो सुकर फार्म , डॉ नन्द लाल यादव, पोल्ट्री फार्म, सकालो, श्री अनिल तिवारी प्रमुख संभाग सरगुजा, पूर्व जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री सुंदरलाल साहू, राजनांदगांव नगर साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री कुलेश्वर दास साहू तथा उतई नगर साहू समाज के अध्यक्ष श्री किशोर साहू, श्री दिनेश मानिकपुरी, श्री सतीश पारख, श्री रोहित साहू प्रगतिशील किसान दुर्ग, श्री नोमेश्वर गुंडरदेही सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रेरणास्रोत बनी उपलब्धि
डॉ. भीष्मदेव साहू को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पशुपालन एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत सभी युवाओं और पेशेवरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके कार्यों ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सेवा भावना के साथ ग्रामीण विकास एवं पशुपालन क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।









