Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से नरेश का 32 हजार से अधिक का बकाया बिजली बिल माफ जिले के 62 हजार से अधिक ग्रामीण उपभोक्ता को 28.06 करोड़ रुपए से अधिक की मिली छूट

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   प्रदेश सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं के चलते श्मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनाश् आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत थोर के शांतिपारा निवासी  नरेश के लिए यह योजना किसी बड़े संबल से कम साबित नहीं हुई, जिनका 47 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था।

32 हजार रुपये से अधिक की मिली छूट
हितग्राही नरेश ने बताया कि लंबे समय से बिजली बिल जमा न हो पाने के कारण उन पर लगभग 47,854 रुपये का भारी-भरकम बोझ आ गया था। इतनी बड़ी राशि एक साथ चुका पाना उनके लिए नामुमकिन सा था। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत उन्हें 32,740 रुपए की बड़ी छूट मिली। जिस पर नरेश ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, ष्इतने बड़े बकाया बिजली बिल से मुझे मुक्ति मिली है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  और विद्युत विभाग को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों का सरचार्ज माफ
सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को व्यापक स्तर पर लाभ पहुँचाया जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के ग्रामीण अंचल में कुल उपभोक्ता 1,07,287 हैं,जिसमे से कुल 62175 उपभोक्ता मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 हेतु पात्र उपभोक्ता हैं । बिजली बिल का कुल बकाया राशि 91.88 करोड़ रुपए से अधिक का है, जिले में अब तक कुल 28.06 करोड़ रुपए से अधिक की राशि श्वेव ऑफश् (छूट) के रूप में उपभोक्ताओं को दी गई है। कुल बकाया में से 43.11 करोड़ की राशि सरचार्ज के रूप में थी, जिसे योजना के तहत व्यवस्थित कर उपभोक्ताओं को केवल 20.70 करोड़ की भुगतान योग्य राशि का विकल्प दिया गया है।

अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल रहा लाभ
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, योजना का उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को मुख्यधारा में वापस लाना है जो भारी जुर्माने और सरचार्ज के कारण बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। सरगुजा जिले में 62175 उपभोक्ता से अधिक इस योजना के दायरे में आ रहे हैं, जिससे न केवल शासन के राजस्व में सुधार हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों को भी मानसिक और आर्थिक तनाव से मुक्ति मिल रही है।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान