Ro no D15139/23

’ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ में भागीदार बनने कलेक्टर अजीत वसंत ने लोगों से की अपील उदयपुर के झिरमिट्टी में मिली लगभग 250 वर्ष पुरानी पाण्डु लिपि

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   कलेक्टर एवं ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समिति के अध्यक्ष  अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं समिति के सदस्य सचिव  विनय अग्रवाल के निर्देशन में जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण‘ अभियान 15 मार्च से जारी है जो 15 जून तक चलेगा।

कलेक्टर श्री वसंत ने लोगों से प्राचीन पांडुलिपियों को नष्ट होने से बचाने के लिए चलाए जा रहे इस सर्वेक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करने अपील की है। उन्होंने कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़े आदि  में हस्तलिखित सामग्रियों की जानकारी देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने का ऐतिहासिक प्रयास है।

उदयपुर के झिरमिट्टी में मिली लगभग 250 वर्ष पुरानी पांडुलिपि-
अभियान अंतर्गत व्यापक सर्वेक्षण के दौरान उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम झिरमिट्टी में लगभग 250 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपि प्राप्त हुई, जिनका डिजिटल संरक्षण ’ज्ञानभारतम’ एप के माध्यम से किया गया। मौके पर ही मोबाइल के जरिए पांडुलिपी की फोटो अपलोड कर उन्हें जिओ टैग किया गया।

अभियान के अंतर्गत सर्वेक्षण के दौरान जिले में मिली यह पांडुलिपि ग्राम झिरमिट्टी के निवासी  शैलेंद्र मिश्रा के घर से प्राप्त हुई। इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि विवाह के पश्चात उनकी पत्नी  रश्मि शुक्ला अपने मायके से इस पांडुलिपी को लेकर आयी थीं। ये मध्यप्रदेश के सतना जिला के कोठरी पोस्ट के ग्राम खटोला में रश्मि के पांच पीढ़ी पूर्व उनके पूर्वज स्वर्गीय  बलदेव शुक्ला के द्वारा लिखा गया है। शैलेंद्र बताते हैं कि मेरे ससुर  रमेश चंद्र शुक्ला ने इसके विषय में मुझे बताया कि यह रचना लगभग 1776 के आसपास की गई है। पूरी रचना अवधी में है, पांडुलिपि रामचरित मानस पर आधारित है, पांडुलिपि सुस्पष्ट एवं आकर्षक है। यद्यपि अत्यधिक पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चली है।  सर्वेक्षण दौरान संयुक्त कलेक्टर  शारदा अग्रवाल, जिला समिति के विशेषज्ञ सदस्य श्रीश मिश्र, सीईओ जनपद पंचायत उदयपुर  वेदप्रकाश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक खेमकरण अहिरवार तथा सम्बंधित उपस्थित रहे। पांडुलिपि को जिओ टैग करने का कार्य श्रीश मिश्र द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता कप 2026 में दिखेगा खेल भावना और सौहार्द का उत्सव

      प्रशासन, मीडिया एवं विभिन्न विभागों की टीमें होंगी आमने-सामने, 14 अगस्त को होगा रोमांचक मुकाबला धमतरी, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी सद्भाव, टीम भावना और…

    Read more

    मनेन्द्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां