Ro no D15139/23

तिल्दा की बेटी हेमलता साहू ने रचा इतिहास: 12वीं बोर्ड में 97.4 प्रतिशत के साथ प्रदेश के टॉप-10 में बनाई जगह  

शासकीय स्कूल की छात्रा हेमलता प्रतिदिन साइकिल से 7 किमी सफर कर छूआ सफलता का शिखर
 
मेहनत, समर्पण और कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम

रायपुर, 30 अप्रैल 2026। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम नहरडीह की होनहार बेटी हेमलता साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य की प्रावीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 487 अंक, 97.4 प्रतिशत के साथ यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

एक साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली हेमलता प्रतिदिन अपने गांव नहरडीह से 7 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय तक साइकिल से आती-जाती थीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती को पार किया।

हेमलता पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हेमलता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए हेमलता एक मिसाल हैं।

हेमलता की यह सफलता उनके परिवार, गांव नहरडीह, विद्यालय तथा पूरे तिल्दा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

  • Related Posts

      डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

      जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा धमतरी,30 सितंबर 2026। जल की हर बूंद को सहेजकर उसे आजीविका का आधार बनाने की सोच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को…

    Read more

    देशभर के डिजिटल क्रिएटर्स को आकर्षित करेगा धमतरी का गंगरेल पर्यटन क्षेत्र

    दिल्ली से पहुंचेंगे 41 डिजिटल क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स, गंगरेल में बोटिंग और पर्यटन गतिविधियों का लेंगे अनुभव धमतरी, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर