Ro no D15139/23

देशभर के डिजिटल क्रिएटर्स को आकर्षित करेगा धमतरी का गंगरेल पर्यटन क्षेत्र

दिल्ली से पहुंचेंगे 41 डिजिटल क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स, गंगरेल में बोटिंग और पर्यटन गतिविधियों का लेंगे अनुभव

धमतरी, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा राज्य की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन संभावनाओं को व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के 41 डिजिटल क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर लाया जा रहा है। निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार यह दल 01 अक्टूबर 2026 को नारायणपुर से धमतरी होते हुए गंगरेल पहुंचेगा।

गंगरेल आगमन के दौरान डिजिटल क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को जिले की प्राकृतिक सुंदरता, जलाशय आधारित पर्यटन, बोटिंग तथा स्थानीय पर्यटन सुविधाओं का अनुभव कराया जाएगा। इसके साथ ही टीम के लिए बोटिंग, आवास, भ्रमण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस दौरान क्रिएटर्स द्वारा गंगरेल की प्राकृतिक छटा और पर्यटन गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों से देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की संभावना है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं विभागों के बीच समन्वय के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी श्री पीयूष तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों द्वारा टीम के आगमन से लेकर बोटिंग, आवास, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समयबद्ध समन्वय किया जाएगा।
इस अवसर पर गंगरेल की प्राकृतिक सुंदरता, जलाशय, हरित परिवेश, बोटिंग और स्थानीय पर्यटन अनुभव को डिजिटल कंटेंट के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित करने पर विशेष जोर रहेगा। इससे धमतरी को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों में पहचान दिलाने और संभावित पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, विद्युत, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा। किसी भी आकस्मिक आवश्यकता की स्थिति में नोडल अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों से तत्काल समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
डिजिटल क्रिएटर्स की यह यात्रा गंगरेल की पर्यटन संभावनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ धमतरी की प्राकृतिक विरासत, आतिथ्य और पर्यटन अनुभव को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप