Ro no D15139/23

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

 

कोरबा 04 मई 2026/छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकताओं में जनस्वास्थ्य सुरक्षा एवं गुणवत्तायुक्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रमुख है। इसी उद्देश्य से “सही दवा- शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई तक पंद्रह दिवसीय सघन जांच अभियान का संचालन जिला कोरबा में किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा गठित दल एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में अभियान का द्वितीय चरण जारी है।
द्वितीय चरण के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, औषधि प्रकोष्ठ कोरबा के औषधि निरीक्षक  द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ शासकीय एवं निजी अस्पतालों के वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला कोरबा स्थित निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं वैक्सीन एजेंसियों- श्री तिरुपति मेडिकल एजेंसी निहारिका, स्वेता हॉस्पिटल स्थित मेसर्स पैसिफिक मेडिकल स्टोर्स रिस्दी, डॉ. एस. के. अग्रवाल चाइल्ड क्लिनिक निहारिका, मेसर्स मधुशील मेडिको निहारिका, मेसर्स कृष्णा हॉस्पिटल मंगलम विहार, एन.के.एच. हॉस्पिटल कोसाबाड़ी तथा शासकीय संस्थानों में जिला अस्पताल वैक्सीन स्टोरेज सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानी धन कुंवर (पुराना बस स्टैंड) में वैक्सीन स्टॉक एवं भंडारण व्यवस्था की विस्तृत जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान वैक्सीन के उचित तापमान में संधारण, क्रय-विक्रय दस्तावेजों की जांच एवं स्टॉक मिलान किया गया। कुछ वैक्सीन सेंटर में फ्रिज से जुड़े अलार्म सिस्टम सही तरीके से कार्यरत नहीं पाए गए, जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों को वैक्सीनेशन उपरांत संभावित दुष्प्रभावों हेतु पंजी संधारित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
सभी संस्थानों में आई.एल.आर. एवं डीप फ्रीजर का उपयोग पाया गया, तथापि कुछ स्थानों में तापमान प्रदर्शन प्रणाली एवं तापमान लॉगबुक के नियमित संधारण में कमी पाई गई। आवश्यकतानुसार पावर बैकअप एवं वैक्सीन कैरियर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सुधारात्मक निर्देश दिए गए। यह भी अवलोकित किया गया कि वैक्सीन का विक्रय निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप ही किया जाए।
इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अवैध औषधि विक्रय पर नियंत्रण स्थापित करना एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री संबंधी कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन करना है।
अगामी दिनों में अभियान के अंतर्गत कोटपा के तहत चालानी कार्यवाही, नशीली औषधियों के दुरूपयोग रोकने हेतु मेडिकल स्टोर्स की जांच एवं व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जायेगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोरबा जिले में औषधि एवं वैक्सीन वितरण प्रणाली पूर्णतः पारदर्शी, सुरक्षित एवं मानक अनुरूप बनी रहे।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री