Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार अंतर्गत मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

*- विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात, महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के खाते में 642 करोड़ रूपए की राशि का किया अंतरण*

 

राजनांदगांव 04 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के तहत 27वीं किस्त के रूप में 68 लाख 52 हजार 382 महिलाओं को 642 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिविर के दौरान राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं सुविधाओं की घोषणा की। इसमें प्रमुख रूप से राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग (गठुला होते हुए) के लिए 200 करोड़ रूपए की लागत से नवीन बाईपास का निर्माण। इसके साथ ही टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के चौड़ीकरण हेतु 75 करोड़ रूपए और धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग हेतु 30 करोड़ रुपए, वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 8 में विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रूपए, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाऊस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रूपए, हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की घोषणा और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुन: रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला तीर्थयात्रा योजना के तहत 42 हजार से अधिक रामभक्तों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना भी प्रारंभ की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि 1 मई से शुरू हुआ प्रदेशव्यापी समाधान शिविर 10 जून अर्थात 40 दिन तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिला प्रशासन को अप्रैल माह में 1200 से अधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए बधाई दी और अन्य जिलों को भी इसी गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना ही सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य है। निराकरण में देरी करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाएं न केवल परिवार संभाल रही हैं, बल्कि स्वरोजगार से भी जुड़ रही हैं। पीएम जनमन और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्होंने जमीनी हकीकत जानी। ई-डिस्ट्रिक्ट प्रणाली के माध्यम से अब 400 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे लोगों का काम घर बैठे होगा। इसी तरह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जहां प्राप्त शिकायतों का निश्चित समय-सीमा में समाधान अनिवार्य होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज महतारी वंदन योजना के तहत 640 करोड़ रूपए की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुशासन तिहार में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में पहाड़, नदी, गांव, खेत-खलिहान, स्कूल सहित विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गोंदली (प्याज) रखे है या नहीं। नहीं होने पर आप सभी दे दीजिए। ऐसे 45 डिग्री तापमान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में वे भ्रमण कर रहे है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में विकास के बहुत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिले में व्यापक धान खरीदी की गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 345 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम पटेवा में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर एवं 25 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम बिजेतला में स्पेस मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर की स्थापना की जा रही है।

इस अवसर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, श्री सचिन बघेल, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री प्रदीप गांधी, श्री दिनेश गांधी, प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज

    *लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा*   *मेधावी विद्यार्थियों को…

    Read more

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार     जरूरी-राज्यपाल रमेन डेका अधिकारियों की बैठक में बस्तर को समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का किया आह्वान

    जगदलपुर, 04 मई 2026/  छतीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

    बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

    ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात

    ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात

    बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

    बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

    करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृषा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

    करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृषा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

    ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

    ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया।