Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया जनगणना कार्यों का जमीनी निरीक्षण सभी जानकारी पूरी सावधानी और प्रमाणिकता के साथ दर्ज करने  को कहा

जशपुरनगर 06 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने मंगलवार को विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटी टोली में जनगणना के कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक  टिकेश्वर साय पैंकरा से संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रगणक ने बताया कि वे शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र कर उसे HLO (House Listing Operation) ऐप में दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रगणक को निर्देशित किया कि सभी जानकारी पूरी सावधानी और प्रमाणिकता के साथ दर्ज करें, क्योंकि यह डेटा शासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लू से बचाव हेतु कलेक्टर ने प्रगणक को आवश्यक सावधानियां बरतते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य सुचारू रूप से और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। जनगणना के प्रथम चरण 01 मई से प्रारंभ हो चुका है, इसमें मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है।  इस प्रक्रिया में प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का भौतिक सत्यापन करते हुए उन्हें क्रमांकित कर रहे हैं। साथ ही मकान का प्रकार कच्चा या पक्का, निवासियों की संख्या तथा घर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी डिजिटल माध्यम से संकलित की जा रही है।

  • Related Posts

    ट्रेनी आई पी एस राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप

      अंबिकापुर – अंबिकापुर के CSP और ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप हरियाणा निवासी एक व्यक्ति…

    Read more

    छ.ग. क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल एवं हंसराज गोयल द्वारा शिवलिंग एवं सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कठोर कार्यवाही एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी

    *रायपुर, दिनांक: 8/08/2026विश्व हिन्दू परिषद रायपुर विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नाल एवं हंसराज गोयल द्वारा सोशल मीडिया पर *भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग* एवं *सनातन धर्म*…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं