Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान शिविर में आसपास के 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

जशपुरनगर 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 07 मई 2026 को बगीचा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत नन्हेसर, दुलदुला जनपद के ग्राम सिमड़ा एवं फरसाबहार जनपद के ग्राम बनगांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। नन्हेसर के शिविर में  नन्हेसर, चम्पा, ईचोली, बेडेकोना, फुलझर, बेडार, उकई, कोदोपारा, चलनी, मरंगी, एकम्बा, छिछली श्अ, डुमरकोना एवं हर्राडीपा के ग्रामीण शामिल होंगे। सिमड़ा के शिविर में सिमड़ा, केंदापानी, मयूरचुन्दी, गटटीबुडा, गोडअम्बा, चटकपुर, सिरिमकेला, सपधरा, करडेगा, मकरीबंधा, डोभ, चराईडांड, भूसडीटोली, खटंगा एवं बासुदेवपुर के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम बनगांव के शिविर में बनगांव, धौरासांड, हेटघींचा, खुटगांव, फरसाबहार, तुबा, पण्डरीपानी, बोखी, कन्दईबहार, पगुरा बहार, भगोरा, मेण्डर बहार, सहसपुर एवं सीमा बारी के ग्रामीण जन अपनी समस्याओं एवं मागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक अपने आवेदन लिखित रूप में शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका निराकरण किया जाएगा। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

      बच्चों ने ‘डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत और मेरे सपनों का भारत’ सहित समसामयिक विषयों पर रखे ओजस्वी विचार, रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार धमतरी, 01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द

    सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द रायपुर। भारत में सतयुग से…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग