Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, ग्रामीणों के चेहरों पर दिखी खुशी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाभी, 3 श्रमिकों का तत्काल बना श्रम कार्ड

 जशपुरनगर 06 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत शासन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से पहुंचकर लोगों की मांगों और समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस पहल से आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। सोमवार को खूंटी टोली में आयोजित शिविर में अनेक आवेदनों का मंगलवार  को खूंटी टोली में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिन हितग्राहियों की समस्याएं तत्काल हल हुईं, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुए मकानों की खुशियों की चाभी सौंपी गई, वहीं 2 हितग्राहियों को नए मकानों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही 3 महिलाओं के श्रम कार्ड भी तत्काल बनाए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारियरडांड के संतोष कुमार सोनी, तुलसी राम चक्रेश और भोला साहू तथा ग्राम पंचायत खूंटी टोली के मीना पैंकरा और विश्वनाथ राम को आवास पूर्ण होने पर चाबी प्रदान की गई। वहीं ग्राम पंचायत फरसाजुडवाइन की जूलिया और फूलजेनाश मिंज को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र दिया गया। इसके अलावा श्रम विभाग द्वारा शिविर में ही सुरेखा चक्रेश, संगीता चक्रेश और तपस्विनी चक्रेश का श्रम कार्ड तत्काल बनाया गया। श्रम कार्ड बनने से इन हितग्राहियों को दुर्घटना बीमा, पेंशन, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। हितग्राहियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल वास्तव में आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर