Ro no D15139/23

उच्चतम न्यायालय में समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” का होगा आयोजन आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से होगा मामलों का निराकरण 21 अप्रैल से जारी है समाधान अभियान

 जशपुरनगर 06 मई 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसकी परिणति 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को  सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत के रूप में होगी। इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। समाधान समारोह का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाते हुए पक्षकारों के बीच संवाद, सहभागिता और सहमति के आधार पर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला-जशपुर कु. श्वेता बघेल ने बताया कि समाधान समारोह के अंतर्गत 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह वार्ता की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। लोक अदालत के पूर्व विभिन्न स्तरों पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जहां मामले के पक्षकार और उनके अधिवक्ता आपसी चर्चा के माध्यम से समाधान तलाश सकेंगे। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में किया जाएगा। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के सचिव पक्षकारों को सहयोग प्रदान करेंगे। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल/ऑनलाइन माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे। समाधान समारोह में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा प्रकरण, चेक बाउंस मामले, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय प्रकरण, श्रम विवाद तथा अन्य राजीनामा योग्य मामलों को शामिल किया जाएगा। मामलों का निराकरण दोनों पक्षों की सहमति से ही किया जाएगा।
अपने मामले (जो सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” में शामिल कराने के लिए गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक पक्षकार सर्वाेच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। गूगल फॉर्म लिंक  : https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
समाधान समारोह से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए  वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) से संपर्क किया जा सकता है। वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज का संपर्क नंबर 011-23115652 एवं 011-23116464 है। सीआरपी निदेशक का संपर्क नंबर 011-23115652 एवं 011-23116465 है। वन स्टॉप सेंटर, कक्ष क्रमांक 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय में स्थापित किया गया है। ईमेल आईडी speciallokadalat2026@sci.nic.in है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 किसान कीर्तन के लिए रहा खुशियों भरा

    *- पैकहाउस अनुदान से किसान कीर्तन उईके को मिला संबल*   *- एनएचएम योजना के तहत 2 लाख रूपए की सहायता*   *- सब्जी उत्पादन व भंडारण में आएगा सुधार*…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

    – 3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजार रूपए की हो रही बचत*   *- अन्य लोगों के लिए बने प्रेरणा*   राजनांदगांव 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप