Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना आजीविका का सहारा: गंगाराम को मिला मत्स्य जाल और टैंक

*दानवखार के हितग्राही को शिविर में मिली त्वरित सहायता, बढ़ेगी आय का अवसर*

रायपुर, 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर अब न केवल समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका को भी नई दिशा दे रहे हैं। इसी तारतम्य में मुंगेली जिले विकासखण्ड लोरमी के ग्राम छपरवा में आयोजित समाधान शिविर में अचानकमार क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम दानवखार निवासी गंगाराम खुसरो को मत्स्य जाल एवं टैंक प्रदान किया गया। गंगाराम खुसरो लंबे समय से मछली पालन कार्य से जुड़े हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से जाल नहीं होने के कारण मछली पकड़ना कठिन था और संग्रहण के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं थी।

ग्राम छपरवा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में आवेदन मिलने पर प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें मत्स्य जाल और टैंक उपलब्ध कराया गया। अब इन संसाधनों के मिलने से मछली पकड़ना आसान हो गया है और टैंक के माध्यम से मछलियों को सुरक्षित रखने में भी सुविधा मिल रही है। गंगाराम ने बताया कि इस सहायता से उनकी आजीविका मजबूत होगी और आय में वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई