Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: पिपरिया में आयोजित, जनसमस्या निवारण शिविर में 538 आवेदन प्राप्त, 120 का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर, 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY ) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज आदिवासी बहुल कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पिपरिया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी समस्याएँ एवं मांगें प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन अनुभाग प्रमुख एवं एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा की उपस्थिति में किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा उपस्थित रहीं। उनके साथ श्री प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा श्री वीरेंद्र श्याम, तहसीलदार पसान श्री जयप्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा श्रीमती फूल कुंवर पावले एवं श्रीमती ममता पुहुप, जनपद सदस्य पोड़ी-उपरोड़ा समाजसेवी श्री बच्चन साय कोराम तथा ग्राम पंचायत पिपरिया की सरपंच श्रीमती अनिता मरावी सहित क्लस्टर के सभी 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में अतिथियों के कर-कमलों से खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड तथा कृषि विभाग द्वारा डीजल पंप का वितरण किया गया, जिससे हितग्राहियों में उत्साह और संतोष का वातावरण दिखाई दिया।

जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 538 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 529 मांग संबंधी और 9 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में से 120 आवेदनों का विभागीय टीम द्वारा स्थल पर ही तत्काल निराकरण कर दिया गया। शेष 418 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

सुशासन तिहार 2026 का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पिपरिया में आयोजित यह शिविर अत्यंत सफल एवं जनहितकारी सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग