Ro no D15139/23

हुनर को मिलेगी नई उड़ान बस्तर आईटीआई में मेगा प्लेसमेंट कैंप 11 मई को जुटेंगे तकनीकी युवा

जगदलपुर, 7 मई 2026/ बस्तर जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा द्वार खुलने जा रहा है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में सोमवार 11 मई को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक आईटीआई परिसर में निरंतर चलेगा, जहाँ युवाओं को सीधे औद्योगिक संस्थानों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

इस विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए शासकीय आईटीआई बस्तर के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. एके मांडले ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत कराना और उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में अनुभव व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह आयोजन विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए है जो तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं व 12वीं की अंकसूची, आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना अद्यतन बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी छायाप्रति भी लेकर समय पर आईटीआई परिसर पहुंचे ताकि चयन प्रक्रिया में सहूलियत हो सके। प्राचार्य डॉ. मांडले ने समस्त पात्र युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे बस्तर के हुनरमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सशक्त मंच मिल सके।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार