Ro no D15139/23

बस्तर के आड़ावाल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर संपन्न नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक

जगदलपुर, 7 मई 2026/ भारत सरकार द्वारा किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित महत्वाकांक्षी विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 के तहत बस्तर जिले के ग्रामीण अंचलों में ज्ञान और तकनीक की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जगदलपुर विकासखंड के ग्राम आड़ावाल में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के मार्गदर्शन में किया गया। ग्राम सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में कृषि और संबद्ध विभागों के विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को आधुनिक खेती और पशुपालन के गुर सिखाए।

शिविर के दौरान कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ग्रामीण विकास के लिए तकनीकी नवाचारों पर जोर देते हुए नील हरित शैवाल के लाभ, उन्नत नस्लों के चयन और पराली प्रबंधन जैसी ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. जागेश्वरी तिग्गा और श्रीमती वेणुलता कोड़ोपी जैसे विशेषज्ञों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे किसान इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। कार्यक्रम में तब एक विशेष उत्साह देखा गया जब वेटनरी पॉलीटेक्निक के 16 विद्यार्थियों ने भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने पशुपालन के आर्थिक महत्व और विभाग की योजनाओं को इतने सरल और आकर्षक अंदाज में पेश किया कि ग्रामीणजन मंत्रमुग्ध हो गए। इस ज्ञानवर्धक शिविर का सकारात्मक असर मौके पर ही देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में किसानों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु तत्काल आवेदन जमा किए। कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री शैलेश कुमार मरकाम, पटवारी खीरेंद्र ध्रुव, सचिव श्रीमती तुलसी साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पशु सखियों और मितानिनों का विशेष योगदान रहा। सामूहिक भागीदारी और उत्साह के बीच संपन्न हुए इस शिविर ने आड़ावाल के किसानों को उन्नत और आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक नई ऊर्जा प्रदान की है।

  • Related Posts

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में राजनांदगांव के देवनारायण वर्मा ने राज्य स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान

    – आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने 1 लाख 51 हजार रूपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित*   *- जिले के चार विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता…

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

    दूसरे दिन 1032 किसानों से 37 हजार 67 क्विंटल धान की खरीदी   *- दो दिनों में 1758 किसानों से 63 हजार 428क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है