Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत, कलेक्टर ने स्वीकृत की 8 लाख की सहायता राशि

रायपुर,07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

छत्तीसगढ़ सरकार के जन-हितैषी निर्देशों के तहत जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा ने प्राकृतिक आपदा के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान किया है। कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत दो मृतकों के परिजनों के लिए कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

*इन परिवारों को मिली सहायता*

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सहायता राशि मुख्य रूप से भाटापारा तहसील के दो अलग-अलग मामलों के लिए प्रदान की गई है।

सर्पदंश मामले में ग्राम बिटकुली निवासी रूपाबाई ध्रुव पति स्व. विष्णु उर्फ मिथुन ध्रुव के परिवार को सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह पानी मे डूबने से ग्राम लच्छनपुर निवासी फलकुमारी पति गंगाराम यादव के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को राहत राशि दी गई है।

*पारदर्शी भुगतान के निर्देश*

प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है कि भुगतान की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।

कलेक्टर ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि 4-4 लाख रुपये के मान से सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में RTGS के माध्यम से जमा की जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शोक संतप्त परिवारों को बिना किसी विलंब के शासन की योजना

का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    धमतरी के हसदा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब 437 आवेदनों का मौके पर निपटारा

      ​रायपुर, 09 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता ‘सुशासन’ को धरातल पर उतारते हुए ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत धमतरी जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही…

    Read more

    घोघरा डेम में हाथी शावक की मृत्यु, वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

      रायपुर, 09 मई 2026/ धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में लगभग 6 माह के एक हाथी शावक की डूबने से मृत्यु हो गई। घटना…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप