Ro no D15139/23

डूबान क्षेत्रों के ग्रामीणों को बड़ी राहत : धमतरी में शुरू होगी वाटर एंबुलेंस सेवा

जिला प्रशासन, रेडक्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से दुर्गम इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित स्वास्थ्य सुविधा

 

धमतरी, 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

जिले के डूबान एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को अब आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसायटी तथा जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में वाटर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की जा रही है।

 

इस अभिनव पहल का उद्देश्य जलभराव, नदी-नालों अथवा आवागमन बाधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में यह सेवा जीवनरक्षक साबित होगी।

 

वाटर एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, प्राथमिक उपचार सामग्री एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को सुरक्षित रूप से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।

 

जिला प्रशासन द्वारा इस सेवा को प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन व्यवस्था भी की गई है। प्रत्येक सफल रेस्क्यू एवं मरीज को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने पर संबंधित दल एवं सहयोगियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इससे सेवा में लगे कर्मचारियों एवं सहयोगियों का उत्साहवर्धन होगा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले के दूरस्थ एवं डूबान क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वाटर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जरूरतमंद ग्रामीणों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा आपदा अथवा आपातकालीन स्थितियों में जनहानि को कम करने में मदद मिलेगी।

 

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर इस सुविधा का लाभ लें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य विभाग अथवा प्रशासन को सूचित करें।

  • Related Posts

    संघर्ष से समृद्धि की ओर बरमकेला के विद्याधर यादव ने भेड़ और गाय पालन से गढ़ी स्वरोजगार की नई इबारत

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक अहम जरिया है। खासकर भेड़ पालन को कम जगह और अपेक्षाकृत सीमित संसाधनों में…

    Read more

    बस्तर में 48 घंटे का मिशन रीयूनाइट सफल

      वन विभाग और ग्रामीणों की सजगता से दो तेंदुआ शावकों को मिला मां का साथ रायपुर, 25 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों में वन विभाग और ग्रामीणों की…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें