Ro no D15139/23

ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा आगमन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी का भव्य स्वागत

 

कवर्धा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा जी के प्रथम कवर्धा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा जोरदार, भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान लगभग एक माह तक पार्टी संगठन द्वारा श्री विजय शर्मा जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने लगातार विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने एवं चुनावी रणनीति को धरातल तक पहुंचाने का कार्य किया। बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कवर्धा पहुंचने पर स्थानीय ठाकुर देव चौक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने फूलमाला, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं जयघोष के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय”, “विजय शर्मा जिंदाबाद” एवं “भाजपा विजय अभियान” के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक भावना और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से ही यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो सकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनविश्वास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा भाजपा की विचारधारा अब पूरे देश में जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?