Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत सुंदरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 07 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 7 मई 2026 को राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुंदरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सुन्दरा, बोरी, गठुला, भाठागांव, बोइरडीह, जराही, तुमड़ीलेवा, अचानकपुर भाठापारा, परमालकसा, मनकी, तोरनकटठा, पार्रीकला, बरगा, इंदामरा, भानपुरी, पनेका, बांकल, फरहद, रीवागहन, भेड़ीकला ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में मांग से संबंधित 1329 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 16 आवेदन कुल 1345 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 40 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में विभागीय योजनाओं से ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रम पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों का ई-केवाईसी सत्यापन किया गया।

शिविर में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी साहू , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला राकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंदगांव श्रीमती अनीता दिगेंद्र सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती उत्तरी तामस्कर, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती हार्षी चंद्राकर, श्री राजेंद्र ठाकुर, श्री साकेत वैष्णव, श्रीमती पुष्पा उइके एवं श्री मनोज साहू, श्री रमेश चंद्राकर, श्री बलराम निर्मलकर, श्री मोतीलाल देवांगन, सरपंच सुंदरा श्री हिपेंद्र साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गौतम पाटिल, सीईओ जनपद पंचायत श्री मनीष साहू सहित सभी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संघर्ष से समृद्धि की ओर बरमकेला के विद्याधर यादव ने भेड़ और गाय पालन से गढ़ी स्वरोजगार की नई इबारत

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक अहम जरिया है। खासकर भेड़ पालन को कम जगह और अपेक्षाकृत सीमित संसाधनों में…

    Read more

    बस्तर में 48 घंटे का मिशन रीयूनाइट सफल

      वन विभाग और ग्रामीणों की सजगता से दो तेंदुआ शावकों को मिला मां का साथ रायपुर, 25 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों में वन विभाग और ग्रामीणों की…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें