Ro no D15139/23

रायपुर प्रेस क्लब की पहल , पत्रकारों का हो सकेगा रियायती दर पर इलाज

 

 

 

मिलेगी 20 से 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट

रायपुर | पत्रकारों के हित और उनके स्वास्थ्य सरोकारों को ध्यान में रखते हुए  रायपुर प्रेस क्लब ने शहर के प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों में रियायती दर पर इलाज को लेकर पहल कर रहा है, इसी कड़ी में **ITSA (इत्सा) हॉस्पिटल मोवा रायपुर* से हुए करार के मुताबिक रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों को अब ITSA हॉस्पिटल में रियायती दर पर इलाज मिल सकेगा , अस्पताल में प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकारों और उनके परिजनों को इलाज एवं चिकित्सीय परामर्श पर 20 से 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है, इस संबंध में आज रायपुर प्रेस क्लब को ITSA प्रबंधन में डिस्काउंट कार्ड उपलब्ध कराए,

रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी लंबे समय से पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रयासरत रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इन पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी एवं महासचिव गौरव शर्मा ‘भारतीय’ के नेतृत्व में इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की गई। इस प्रयास मेंउपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, तथा संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

सहुलियत रायपुर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों को इलाज के बिलों पर रियायत।
छूट का दायरा अस्पताल द्वारा विभिन्न जांचों, ओपीडी और आईपीडी सेवाओं पर 20 से 40 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी।
प्रक्रिया पत्रकार रायपुर प्रेस क्लब द्वारा जारी अपना हेल्थ कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा, “पत्रकार साथी दिन-रात जनसेवा में जुटे रहते हैं, ऐसे में उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी प्राथमिकता है। ITSA हॉस्पिटल के साथ यह अनुबंध इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।”
महासचिव गौरव शर्मा ‘भारतीय’ने बताया कि प्रेस क्लब आने वाले समय में पत्रकारों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी कार्य कर रहा है ताकि पत्रकारिता जगत से जुड़े साथियों को हर संभव मदद मिल सके।
रायपुर प्रेस क्लब आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रतिष्ठित हॉस्पिटल से इसी तरीके के रियायती कार्ड सदस्यों के लिए जल्द जारी करेगी

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

    *हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण से गड्ढों, दरारों और पॉटहोल की होगी पहचान, त्वरित मरम्मत की बनेगी कार्ययोजना* रायपुर, 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के…

    Read more

    ‘अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय’ : जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

    *रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास पर हुई चर्चा*   रायपुर, 9 जुलाई। डिजिटल युग में तेजी…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध