Ro no D15139/23

कलेक्टर   अजीत वसंत की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश जाति प्रमाण पत्र के लिए 10 जून तक का लक्ष्य निर्धारित, अपूर्ण कार्य पर होगी कार्रवाई 20 मई को होगी पहली सर्जरी, ओटी उन्नयन कार्य 9 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश खाद-बीज की गुणवत्ता करें जांच, अतिक्रमण पर नियमानुसार निरंतर हो कार्यवाही-कलेक्टर श्री वसंत

 

अम्बिकापुर 11 मई 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए।

छात्र हित में जाति प्रमाण पत्र में लाएं तेजी
कलेक्टर ने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में गति लाई जाए। इसके लिए समन्वय के साथ कार्य करते हुए 10 जून तक का लक्ष्य पूर्ण करने को कहा गया। कार्य पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की ‘अपार आईडी’ प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य और पोषण हो लक्ष्य आधारित
स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नवापारा अस्पताल में ओटी के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 9 दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण कर 20 मई को पहली सर्जरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कैंपेन चलाने तथा एनआरसी उदयपुर एवं लखनपुर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु सीडीपीओ को विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

खाद्य बीज की नियमित गुणवत्ता जांच
आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर कलेक्टर ने कृषि विभाग और एसडीएम को संयुक्त रूप से खाद एवं बीजों की गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लाइसेंस धारी खाद्य बीज विक्रय करने वाले दुकानदारों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि अपूर्ण निर्माण कार्य की बकाया राशि की वसूली से संबंधित प्रकरण तत्काल जमा कराएं। डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें।

शहर के सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण पर कार्रवाई
शहर के सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास के लिए कलेक्टर ने तालाबों के संरक्षण हेतु नगर निगम और राजस्व विभाग को तत्काल सीमांकन कार्य पूर्ण करने को कहा। साथ तालाबों को संरक्षित करने के लिए निरंतर कार्यवाही जारी रखें। उदयपुर एवं मैनपाट क्षेत्र में शिक्षकों एवं चिकित्सकों के आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

डिजिटल गवर्नेंस और राजस्व कार्य
बैठक में एग्रीस्टेक पंजीयन और नक्शा प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई। राजस्व एवं कृषि विभाग को आपसी समन्वय से एग्रीस्टेक पंजीयन के कार्य को गति देने को कहा गया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निराकरण की बात कही।

प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें कार्य
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पीवीटीजी बसावटों एवं सुदूर आबादी वाले क्षेत्रों में 113 हैंडपंप स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी बोरवेल एवं हैंडपंप स्थापना कार्य 10 जून से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को समय पर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि पुराने लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण कर  प्रत्येक सप्ताह अनिवार्य रूप से प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री  राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री डीएन कश्यप सर्व एसडीएम सहित अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की भावना के साथ कवर्धा वनमंडल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन

    *भोरमदेव अभयारण्य में 02 से 08 अक्टूबर तक विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम*   वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं श्रीमती अनिता साहू, अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में कवर्धा…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग