Ro no D15139/23

भीषण गर्मी में राहत : तहसील परिसर में शुरू हुआ नया प्याऊ घर

धमतरी, 12 मई 2026/- भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता और पक्षकारों की सुविधा के लिए जिला अधिवक्ता संघ धमतरी द्वारा तहसील परिसर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सराहनीय पहल की गई है। अधिवक्ता संघ द्वारा तहसील परिसर में नए प्याऊ घर (पेयजल केंद्र) की शुरुआत की गई।

प्याऊ घर के शुभारंभ अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  पीयूष तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के सभी तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने अधिवक्ता संघ के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में आम नागरिकों के लिए उपयोगी पहल बताया।

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने राजस्व एवं कानूनी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम एवं तहसीलदारों ने स्वयं पेयजल ग्रहण कर व्यवस्था का शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने गर्मी की शुरुआत में ही सार्वजनिक स्थलों, कार्यालय परिसरों एवं बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर प्याऊ लगाने और मटका रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में भी आमजन की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

  • Related Posts

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    रायपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुंवर बासित अली ने आज शहीद स्मारक भवन, रायपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को…

    Read more

    आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

    सनातन धर्म और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति, राजिम कुंभ में प्रतिवर्ष मिलता था महाराजश्री का सानिध्य और आशीर्वाद : मंत्री श्री अग्रवाल रायपुर, 29 नवंबर 2026/ पर्यटन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?