Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिलों में विशेष अभियान, हितग्राहियों से सीधे संवाद कर दिए गए निर्देश

*समय-सीमा में आवास पूर्ण कराने प्रशासन की सक्रिय पहल*

रायपुर, 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और ग्रामीण विकास के संकल्प के अनुरूप प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय पहल कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बदौली में विशेष जन चौपाल एवं समीक्षा बैठक आयोजित कर हितग्राहियों से सीधा संवाद किया गया।

 

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत बदौली, कुन्दीकला एवं शिवपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ आवासों को तत्काल शुरू करने तथा एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य में स्पष्ट प्रगति लाने को कहा।

बैठक में निर्माणाधीन आवासों को चरणबद्ध रूप से शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। प्लिंथ से टॉप स्तर तक पहुंचे आवासों को आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने तथा टॉप लेवल के बाद 10 दिनों के भीतर सेंट्रिंग एवं ढलाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हितग्राहियों को समय पर निर्माण पूरा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

 

जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन, निर्माण संबंधी सलाह और आवश्यक सहयोग समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि पात्र परिवारों को शीघ्र पक्का आवास मिल सके।

 

समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सिधमा एवं खोखनिया के सचिवों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भूमि विवाद, पलायन एवं आरआरसी से संबंधित लंबित प्रकरणों के दस्तावेज ग्राम सभा प्रस्ताव सहित एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया।

 

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर लगातार समीक्षा, मॉनिटरिंग और जनसंवाद के माध्यम से निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे ग्रामीण परिवारों के पक्के आवास का सपना तेजी से साकार हो रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य

      मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में रखीं आदिम जाति विकास विभाग की उपलब्धियां रायपुर, 13 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले ढाई वर्षों…

    Read more

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’