Ro no D15139/23

तक्षशिला लाइब्रेरी में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, घरेलू हिंसा और पॉक्सो कानून पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

 

*‘जागरूक नागरिक ही सुरक्षित एवं सशक्त समाज की आधारशिला’ — मुख्य वक्ता*

 

रायपुर, 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में आमजन को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर द्वारा तक्षशिला लाइब्रेरी, सूरजपुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

 

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती अंजली पाण्डेय मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह की जानकारी देते हुए कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय सुलभ कराना विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है।

 

*साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से सतर्क रहने की अपील*

 

कार्यक्रम में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल, सोशल मीडिया ठगी तथा बैंकिंग जानकारी चोरी जैसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान लिंक या एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।

डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के संबंध में बताया गया कि अपराधी स्वयं को पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डराने-धमकाने एवं धन की मांग करने का प्रयास करते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत सत्यापन कर साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

 

*महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा और बच्चों के संरक्षण पर चर्चा*

 

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी अधिकारों एवं महिलाओं को उपलब्ध संरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि मानसिक, आर्थिक अथवा शारीरिक प्रताड़ना की स्थिति में वे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इसके साथ ही पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षा, शोषण एवं दुर्व्यवहार से संबंधित अपराधों तथा शिकायत प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई।

 

*सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर जोर*

 

मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सड़क सुरक्षा संबंधी प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को कानून का सम्मान करने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलव्ही सत्य नारायण, कृष्णकांत, तक्षशिला लाइब्रेरी इंचार्ज अंकित अग्रवाल, अकाउंटेंट रवि पाण्डेय सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले “धन्यवाद विष्णु भैया”

    कलेक्टर ने प्रदान की ट्राईसिकल, स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम*   रायपुर, 01 सितंबर 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसमस्या…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन से नेहा का आसानी से बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

    रायपुर, 01 सितम्बर 2026/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रभावी साबित होते जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पहांदा…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार