Ro no D15139/23

उदयपुर विकासखंड को मिली विकास की बड़ी सौगात

*1464 लाख रूपए से अधिक की लागत से चार ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं का भूमिपूजन*

 

*“ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” – श्री राजेश अग्रवाल*

 

रायपुर, 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर के उदयपुर विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। लगभग 1464.06 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा तथा दूरस्थ गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

 

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक विकास का आधार होती है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण अंचलों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम – IMNB NEWS AGENCY

*चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ*

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया, उनमें पीडब्ल्यूडी रोड से शंकरपुर खासपारा मोरनीपारा मार्ग का निर्माण प्रमुख है। लगभग 671.99 लाख रूपए की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा स्थानीय आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगी। इसी प्रकार देवटीकरा रकेली से देवगढ़ देवटीकरा खासपारा मार्ग का निर्माण 220.95 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से रकेली, देवगढ़, देवटीकरा खासपारा सहित आसपास के ग्रामों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग के बनने से ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

 

खरसुरा मार्ग से फुलचुही पहुंच मार्ग निर्माण परियोजना पर 343.96 लाख रूपए की लागत आएगी। इस परियोजना से दूरस्थ ग्रामों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं रिखी से करोंधी खुटरापारा मार्ग का निर्माण 227.16 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा ग्रामीणों को परिवहन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

*“सतत विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध”*

 

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के माध्यम से जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के विकास की मजबूत आधारशिला है और इसके माध्यम से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़कर विकास की नई संभावनाएं तैयार की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद उदयपुर विकासखंड में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा विकास की रफ्तार को नई मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी, फलदार पौधों का वितरण और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान शिविर में 1077 आवेदन हुए प्राप्त, 163 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

      जशपुरनगर 12 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत महुआ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 12 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक…

    Read more

    NATIONAL

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद