Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी

*सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल*

 

*किसानों को मिलेगी बेहतर सेवाएं*

 

रायपुर, 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “सहकार से समृद्धि” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में प्रदेश की सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

 

*पदभार ग्रहण करते ही आयुक्त महादेव कावरे का बड़ा निर्णय*

 

सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक श्री महादेव कावरे ने कार्यभार संभालते ही प्राथमिकता के आधार पर अपेक्स बैंक के रायगढ़ और जशपुर क्षेत्र के लिए संवर्ग समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) के शेष 67 पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है। कुल स्वीकृत पद अपेक्स बैंक में संवर्ग समिति प्रबंधक के कुल 134 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 67 पदों पर भर्ती की अनुमति पूर्व में दी जा चुकी थी। अब शेष 67 पदों के लिए भी अनुमति जारी कर दी गई है, जिससे कुल स्वीकृत पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

 

*डिजिटल गवर्नेंस और किसानों को लाभ*

 

इस नई भर्ती से राज्य की पैक्स (PAX) और लैम्प्स (LAMPS) समितियों की कार्यप्रणाली में बड़ा सुधार आएगा। कम्प्यूटरीकरण से समितियों में डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

बैंकिंग सेवाओं में अधिक पारदर्शिता और गति आएगी। किसान सुविधा में विस्तार होगा और सदस्य किसानों को ऋण, खाद-बीज और अन्य सहकारी सुविधाएं बिना किसी देरी के मिल सकेंगी।

 

*युवाओं के लिए अवसर*

 

राज्य सरकार का यह निर्णय न केवल सहकारिता संस्थाओं को प्रशासनिक मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि प्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सीधे लाभ पहुँचाने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

  • Related Posts

    ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी, फलदार पौधों का वितरण और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान शिविर में 1077 आवेदन हुए प्राप्त, 163 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

      जशपुरनगर 12 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत महुआ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 12 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक…

    Read more

    NATIONAL

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    बंगाल विजय ने दिया भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा का एक निणार्यक अवसर क्या, पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिरता सहित अवैध घुसपैठ का होगा स्थायी समाधान?

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

    ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद