Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना वनांचल के मछुआरों के लिए खुशियों की सौगात

*मंगलतराई शिविर में मछुआ समिति खुर्सीटिकुर को मिला मछली जाल*

*मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, 21 परिवारों की आजीविका होगी सशक्त*

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ ही ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम मंगलतराई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मछुआरों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया।

शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछुआ समिति खुर्सीटिकुर को योजना अंतर्गत लगभग एक लाख रुपए मूल्य का आधुनिक मछली जाल प्रदान किया गया। यह सहायता समिति के सदस्यों के लिए केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि उनकी आजीविका को मजबूत करने और आय में वृद्धि का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर सामने आई है।

मछुआ समिति के सचिव श्री आशाराम कुंजाम ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे वर्षों से पारंपरिक तरीके से मत्स्य पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनकी समिति से 21 सदस्य जुड़े हुए हैं और सभी परिवारों की आजीविका मछली पालन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण मछली जाल मिलने से अब वे बड़े स्तर पर मछली पकड़ सकेंगे, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से सीधे शिविर स्थल पर यह सहायता प्राप्त होने से ग्रामीणों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और समय पर लाभ मिल सका। इससे उनका कार्य पहले की तुलना में अधिक सरल और प्रभावी हो जाएगा।

मछुआ समिति के सदस्यों ने शासन की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मछुआरों के कल्याण एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी