Ro no D15139/23

IPL Points Table: प्लेऑफ की रेस में चेन्नई को झटका, लखनऊ की जीत से अंकतालिका में हलचल

IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किया. लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ लखनऊ ने चेन्नई की राह मुश्किल कर दी है. अब चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे, जबकि लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

इस मुकाबले में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई है. चेन्नई 12 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है. वहीं राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स इस जीत के बावजूद 10वें स्थान पर ही बनी हुई है. यह लखनऊ की इस सीजन में चौथी जीत है.

आईपीएल 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1284016+1.053
2गुजरात टाइटंस1284016+0.551
3सनराइजर्स हैदराबाद1275014+0.331
4पंजाब किंग्स1265113+0.355
5राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
6चेन्नई सुपर किंग्स1266012+0.027
7दिल्ली कैपिटल्स1257010-0.993
8कोलकाता नाइट राइडर्स114619-0.198
9मुंबई इंडियंस (बाहर)124808-0.504
10लखनऊ सुपर जायंट्स (बाहर)124808-0.701

मुकाबले का हाल

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने 71, शिवम दुबे ने नाबाद 32, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25, संजू सैमसन ने 20 रन बनाए. लखनऊ के लिए गेंदबाजी करते हुए आकाश सिंह ने 3 विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया. लखनऊ ने इस मुकाबले को 16.4 ओवर में जीता. जिसमें मिचेल मार्श ने 90, जोश इंग्लिस ने 35 और निकोलस पूरन ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली.

  • Related Posts

    बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

    *पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी से*   रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा…

    Read more

    आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

    रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम