Ro no D15139/23

सलमान खान ने शर्टलेस फोटो शेयर कर समझाया ‘अलोन’ और ‘लोनली’ का मतलब, कैप्शन पढ़कर सोच में पड़े फैंस

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. 50 की उम्र पार करने के बाद भी सलमान की दमदार फिजिक अच्छे-अच्छे युवाओं को टक्कर देती है. हाल ही में सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है.

चिजल्ड एब्स और शर्टलेस अंदाज

सलमान खान ने जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें वह शर्टलेस होकर सोफे पर लेटे नजर आ रहे हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में उनके परफेक्ट एब्स और मस्कुलर बॉडी साफ दिखाई दे रही है. फैंस भाईजान के इस फिटनेस लुक को देखकर दीवाने हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कैप्शन में लिखी अकेलेपन पर गहरी बात

इस शानदार तस्वीर के साथ सलमान खान ने एक बहुत ही मजेदार और गहरा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, “मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप के साथ रहने के दो तरीके होते हैं Alone और Lonely. Alone मतलब अपनी पसंद से अकेले रहना, और Lonely मतलब जब कोई आपके साथ रहना ही ना चाहे… अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि क्या करना चाहिए”

आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ की तैयारी

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारियों में बिजी हैं. इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान खुद कर रहे हैं और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. यह फिल्म बहादुरी और बलिदान की एक दमदार कहानी होगी, जिसमें सलमान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी.

  • Related Posts

    न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ

    रायपुर. 28 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के कम स्कोर वाले पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन की…

    Read more

    EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण

    प्रभात खबर से खास बातचीत में सुनील लहरी ने इन सभी सवालों पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि राम को उछलते-कूदते सुपरहीरो या कॉमिक हीरो की तरह दिखाना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ