Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : आयुष्मान वय वंदन कार्ड पाकर दुलोबाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान

*जन समस्या निवारण शिविर बना सहारा, 73 वर्षीय दुलोबाई को मिला आयुष्मान वय वंदन कार्ड*

रायपुर, 18 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत हेरकुटुंब में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनकर सामने आया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।

इसी दौरान ग्राम हर्राटोला निवासी 73 वर्षीय वृद्धा दुलोबाई हर्रो को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। वृद्धावस्था में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दुलोबाई लंबे समय से इलाज संबंधी चिंताओं से परेशान रहती थीं। अब आयुष्मान वय वंदन कार्ड मिलने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार की सुरक्षा मिली है।

दुलोबाई ने भावुक होकर कहा कि पहले इलाज के खर्च की चिंता हमेशा बनी रहती थी, लेकिन अब शासन की इस योजना से उन्हें बड़ा सहारा मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों बक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार गांव-गांव तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। इससे गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल रही है।

सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत

      पांच गांवों में सीसी सड़क सह नाली निर्माण से सुगम होगा आवागमन रायपुर, 26 सितंबर 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों…

    Read more

    बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य टीम द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। बाढ़ प्रभावित ग्राम में ग्राम सिरसिदा, आम सेलडीप, नारी आदि दवाई वितरण”

      बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, प्रभावित गांवों में दवाओं का वितरण धमतरी, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए…

    Read more

    NATIONAL

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान