Ro no D15139/23

बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य टीम द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। बाढ़ प्रभावित ग्राम में ग्राम सिरसिदा, आम सेलडीप, नारी आदि दवाई वितरण”

बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, प्रभावित गांवों में दवाओं का वितरण

धमतरी, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए अब कम हुई बारिश होने पर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित अन्य ग्रामों में भी लगातार पहुंचकर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। ग्राम सिरसिदा, आम सेलडीप और नारी सहित प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति के बीच प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में स्थिति पर सतत नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इससे प्रभावित ग्रामीणों को उनके गांव एवं आसपास ही समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य दल को सूचित करें और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत

      पांच गांवों में सीसी सड़क सह नाली निर्माण से सुगम होगा आवागमन रायपुर, 26 सितंबर 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों…

    Read more

    सड़क से मुख्यधारा से जुड़ा पहाड़पारा, पीएम-जनमन ने आसान की विकास की राह

      नकना से पहाड़पारा तक 6.30 किलोमीटर सड़क का निर्माण, 130 की आबादी को मिली बेहतर आवागमन की सुविधा 482.57 लाख रुपये की लागत से दूरस्थ जनजातीय बसाहट तक मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान