Ro no D15139/23

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत

 

पांच गांवों में सीसी सड़क सह नाली निर्माण से सुगम होगा आवागमन

रायपुर, 26 सितंबर 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत स्वीकृत इन कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 84 लाख रुपये है।

स्वीकृत कार्यों में अजिरमा में देवालय से धीरज सिंह के घर होते हुए वकील के घर तक 50.05 लाख रुपये, जमड़ी में पंचायत भवन से मझोलीपारा तक 49.20 लाख रुपये और कुंजनगर में प्राथमिक शाला कुंजनगर झारपारा से भीष्मकेश्वर की बाड़ी तक 55.12 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क सह नाली का निर्माण शामिल है। इसी तरह बुंदिया में पंचायत भवन मार्ग पर पनेरी रनसाय के घर से विजय गुप्ता के घर तक 78.05 लाख रुपये तथा महेशपुर में अटल चौक से पंचायत भवन तक 51.32 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही हैं। इन सड़कों और नालियों के निर्माण से संबंधित गांवों में आवागमन सुगम होगा तथा जल निकासी की सुविधा भी बेहतर होगी। कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े के प्रति आभार जताया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धमतरी के तीर्थयात्री अमृतसर एवं वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं   धमतरी, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर

    *नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला*   *एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?