Ro no D15139/23

देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

Salman Khan: सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. बीती रात अभिनेता को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां पैपराजी के लगातार फोटो और वीडियो लेने से वह नाराज नजर आए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में सलमान फोटोग्राफर्स को शांत रहने के लिए कहते दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि अभिनेता किसी करीबी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने कल देर रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पोस्ट शेयर किए जिससे फैंस हैरान हैं.

सोशल मीडिया पर भी जाहिर की नाराजगी

अस्पताल से लौटने के बाद सलमान खान ने देर रात सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए. इन पोस्ट्स में उन्होंने पैपराजी के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की. सलमान ने लिखा कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सम्मान किया है और उनके काम की अहमियत समझी है, लेकिन किसी के दर्द या मुश्किल घड़ी को तमाशा बनाना सही नहीं है.

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि कुछ लोग दूसरों की परेशानी को कंटेंट बनाकर फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, जो गलत है. सलमान ने साफ शब्दों में कहा कि फिल्मों से ज्यादा जरूरी इंसान की जिंदगी और भावनाएं होती हैं.

60 का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’

ने अपनी पोस्ट में अपनी उम्र का जिक्र करते हुए लिखा कि वह 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन अब भी गलत बात के खिलाफ आवाज उठाना जानते हैं. अभिनेता ने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि अगर कोई उनकी निजी जिंदगी या मुश्किल वक्त का मजाक बनाने की कोशिश करेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे.

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी दो हिस्सों में बंटे नजर आए. कई लोगों ने सलमान के गुस्से को सही बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने पैपराजी और सेलिब्रिटीज के रिश्ते को लेकर बहस शुरू कर दी.

कुछ फोटोग्राफर्स ने सलमान खान की गाड़ी को ट्रैफिक सिग्नल से ही फॉलो करना शुरू कर दिया था और अस्पताल तक पहुंच गए. अस्पताल के बाहर भी जब लगातार आवाजें लगाई गईं तो अभिनेता नाराज हो गए. उन्होंने कथित तौर पर फोटोग्राफर्स से पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में होता, तो क्या वे भी ऐसा व्यवहार पसंद करते.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार