Ro no D15139/23

JR NTR Birthday Special: ‘RRR’ से लेकर Baadshah तक, इन फिल्मों में दिखा जूनियर एनटीआर का धांसू अंदाज

JR NTR Birthday Special: ‘आरआरआर’ स्टार और करोड़ों दिलों की धड़कन जूनियर एनटीआर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. दो दशक से भी ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर टॉप एक्टर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. देशभर में उनके करोड़ों फैंस हैं, जो न सिर्फ उनकी कमाल की एक्टिंग बल्कि उनके डांस, एक्शन और शानदार अंदाज के दीवाने हैं. आज उनके इस खास दिन पर आइए नजर डालते हैं उनकी कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्मों पर जिन्हें हर सिनेमा प्रेमी को जरूर देखना चाहिए.

नन्नाकु प्रेमाथो

नन्नाकु प्रेमाथो फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, जो जूनियर एनटीआर के करियर की 25वीं फिल्म थी. फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और जगपति बाबू भी नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी अभिराम (एनटीआर) नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता के साथ धोखा करने वाले एक अमीर आदमी से बदला लेने की ठान लेता है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी.

जनता गैराज

इस फिल्म में साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर और मोहनलाल एक साथ नजर आए थे. कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी आनंद नाम के एक पर्यावरण कार्यकर्ता के बारे में है, जो एक सेमिनार के सिलसिले में हैदराबाद आता है. वहां उसकी मुलाकात सत्यम (मोहनलाल) नाम के एक मैकेनिक से होती है, जो पर्दे के पीछे एक अलग नेटवर्क चलाता है. इस मुलाकात के बाद आनंद की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

बादशाह

साल 2013 में आई यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का एक बेहतरीन पैकेज है. फिल्म में जूनियर एनटीआर ने रामा राव नाम के एक ऐसे युवक का रोल निभाया है, जो पुलिस में भर्ती नहीं हो पाता है. लेकिन जब उसका भाई एक बड़े गैंगस्टर का शिकार बनता है, तो वह ‘बादशाह’ नाम की नई पहचान के साथ अपराधियों की दुनिया में घुसकर न्याय की लड़ाई लड़ता है. यह फिल्म टिकट खिड़की पर बेहद सफल रही थी.

यमडोंगा

यह फिल्म जूनियर एनटीआर और मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की पहली एकसाथ की गई फिल्म थी. इस फिल्म में एनटीआर ने राजा नाम के एक अनाथ चोर का किरदार निभाया था, जो एक अमीर लड़की के किडनैपिंग के मामले में मारा जाता है. इसके बाद वह यमलोक पहुंच जाता है और अपनी जिंदगी वापस पाने के लिए खुद यमराज से टक्कर ले लेता है. इस फंतासी-एक्शन फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

आरआरआर

जूनियर एनटीआर के करियर को वर्ल्ड वाइड पर ले जाने वाली सबसे बड़ी फिल्म ‘आरआरआर’ ही है. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया के सबसे बड़े मंच ऑस्कर तक अपनी गूंज पहुंचाई, जहां इसके ‘नाटू नाटू’ गाने पर राम चरण और जूनियर एनटीआर के डांस स्टेप्स को परफॉर्म किया गया था. यह फिल्म ब्रिटिश दौर की कहानी दिखाती है, जिसमें जूनियर एनटीआर ने एक आदिवासी नायक ‘कोमाराम भीम’ का दमदार किरदार निभाया है.

  • Related Posts

    पूर्व एसपी सूरज सिंह परिहार की विदाई पर प्रशासन-पुलिस ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच

    धमतरी, 15 जुलाई 2026। शासन द्वारा एसपी श्री सूरज सिंह परिहार का स्थानांतरण धमतरी जिले से कमांडेन्ट चौथी बटालियन माना में होने के फलस्वरूप उनके सम्मान एवं विदाई के अवसर…

    Read more

    ‘अब फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं…’, ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने आखिर क्यों बनाई फिल्मों से दूरी?

    Hema Malini: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’,…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण