Ro no D15139/23

मानसून से पहले राहत की तैयारीः मंत्री  राजेश अग्रवाल ने नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु करोड़ों की स्वीकृति अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

 

अम्बिकापुर 21 मई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत शहीद वीर नारायण वार्ड क्रमांक 23 में चल रहे नाला निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन से महादेव बस्ती तक तथा महादेव बस्ती से चोरका कछार तक निर्माणाधीन नालों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को मानसून प्रारंभ होने से पूर्व निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारी वर्षा के दौरान वार्डवासियों ने जलभराव और निकासी की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया था। जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल कर दोनों नाला निर्माण कार्यों के लिए क्रमशः 97 लाख 34 हजार रुपए तथा 131 लाख 85 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई।

उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी तथा बारिश के दौरान आवागमन और जनजीवन प्रभावित नहीं होगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के अवसर पर लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, पार्षद श्री जितेंद्र सोनी, पार्षद श्री दीपक यादव, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पोला, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    कल 10 सितंबर को पोला तिहार पर स्थानीय अवकाश रहेगा धमतरी, 9 सितंबर 2026। कल 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा । कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    युवाओं को मिलेगा विकसित भारत का विजन रखने का मौका, 30 सितंबर तक क्विज में करें सहभागिता

      माय भारत पोर्टल पर जारी है 20 सवालों की प्रश्नोत्तरी बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा पहुंचेंगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक धमतरी, 09 सितंबर 2026/ विकसित भारत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर