Ro no D15139/23

शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा जशपुर में कई निर्माण स्थलों का किया औचक निरीक्षण जुदेव चौक सौंदर्यीकरण से लेकर ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर और स्वच्छता केंद्र तक लिया जायजा

 

जशपुरनगर 21 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत, सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रमुख निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते हुए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह निरीक्षण शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
जुदेव चौक बनेगा आकर्षण का केंद्र –
कलेक्टर ने रंजीता स्टेडियम के समीप जुदेव चौक में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां आकर्षक फव्वारा, सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही रोप लाइट से सुसज्जित पेड़, बड़ी घड़ी के साथ सेल्फी प्वाइंट, हरियाली, पेवर ब्लॉक, बैठने की व्यवस्था एवं गेट निर्माण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्य को भव्य और आकर्षक बनाते हुए बारिश से पहले पूर्ण किया जाए।
बाधरकोना में 7 करोड़ का ऑडिटोरियम –
कलेक्टर ने बाधरकोना में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 300 सीटर ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने फाउंडेशन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए तहसीलदार को निर्माण क्षेत्र का सीमांकन कर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। इस ऑडिटोरियम के बनने से सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
500 सीटर नालंदा परिसर से मिलेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र –
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 500 सीटर नालंदा परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परिसर छात्रों को आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल अध्ययन सुविधा एवं व्यवस्थित पढ़ाई का वातावरण प्रदान करेगा, जो युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सामुदायिक भवन से सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बल –
पुरानी टोली में लगभग पूर्ण हो चुके सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने फॉल्स सीलिंग एवं रंग-रोगन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस भवन के तैयार होने से शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
स्वच्छता प्रबंधन केंद्र का भी लिया जायजा –
कलेक्टर ने एस.एल.आर.एम. (सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) कार्य प्रक्रिया केंद्र का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का अवलोकन किया। यहां रिड्यूस, रीयूज़ और रिसाइकल तकनीक के माध्यम से कचरे की छंटाई की जा रही है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों से बातचीत कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। केंद्र में निष्ठा ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है तथा मास्क, दस्ताने, जूते, जैकेट जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्कीकरण, धुलाई एवं साफ-सफाई, यूजर चार्ज कलेक्शन तथा सूखे कचरे की बिक्री की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। सेनेटरी वेस्ट के निपटान के लिए इंसीनरेटर की व्यवस्था भी की गई है।

  • Related Posts

    मिशन उत्कर्ष के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कमजोर परीक्षा परिणाम, फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शिक्षा का मंदिर है स्कूल, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    रायपुर, 10 जून 2026/ जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों…

    Read more

    जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

    रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी