
जशपुरनगर 21 मई 2026/ कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर में नल-जल योजना के तहत पानी की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है।
समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के अनुसार नल-जल योजना का पंप खराब होने से पानी सप्लाई बंद थी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुनकुरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि वर्तमान में नारायणपुर में नल-जल योजना से पानी सप्लाई चालू है।









