Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटना को रोकने अवैध पार्किंग एवं यातायात बाधित करने वालों पर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव 21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फालोदी में घटित सड़क दुर्घटना के पश्चात जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों, यातायात बाधिक करने वालों एवं बिना कवर किए परिवहन किए जा रहे व्यावसायिक वाहनों के विरूद्ध सघन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभिन्न वाहन चालकों से 35 हजार रूपए से अधिक की चालानी कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनिल भगत ने बताया कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित विभिन्न ढाबों एवं पंचर दुकानों के संचालकों द्वारा सड़क किनारे अवैध रूप से टायर एवं अन्य सामग्री रखकर यातायात बाधित किए जाने की शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई। सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए संबंधित संचालकों को समझाइश देते हुए सड़क किनारे रखी गई सामग्री हटवाई गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री