Ro no D15139/23

भीषण गर्मी में पशुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला दोपहर 12 से 3 बजे तक भारवाही पशुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध कलेक्टर  रोहित व्यास ने जारी किया आदेश

 जशपुरनगर 21 मई 2026/ जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, पशु क्रूरता निवारण समिति श्री रोहित व्यास ने आदेश जारी करते हुए दोपहर के समय भारवाही पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में जिले में तापमान लगातार 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। इस दौरान पशुओं से वजन ढुलवाना या सवारी के लिए उपयोग करना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अत्यधिक तापमान के कारण पशुओं के बीमार होने या लू लगने से मृत्यु होने की आशंका भी बनी रहती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए ष्पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण नियम, 1965ष् के तहत जिले के सभी विकासखंडों में 30 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच बैलगाड़ी, टांगा, भैंसागाड़ी, ऊंटगाड़ी, खच्चर, टट्टू, गधे सहित सभी भारवाही पशुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका उद्देश्य पशुओं को भीषण गर्मी से बचाना तथा उनके प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करते हुए पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार करें और उन्हें अनावश्यक कष्ट न पहुंचाएं।

  • Related Posts

    कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

     कोरबा, 21 मई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-अनुसूची के अनुसार जिला कोरबा में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जानी है।…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ रूपए लागत के सड़क पुल-पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन

    *भगवताटोला से भैंसबोड तक बनेगी 2.40 किमी पक्की सड़क*   *चिर परिचित अंदाज में उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठे, समस्याएं सुनी, अनेक विकास कार्यों की घोषणा की*…

    Read more

    NATIONAL

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी  देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, देखिए क्या-क्या है कार्यक्रम?

    सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, देखिए क्या-क्या है कार्यक्रम?

    ईरान संकट पर अमेरिका-इजराइल में मतभेद? डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बहस

    ईरान संकट पर अमेरिका-इजराइल में मतभेद? डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बहस

    कोलकाता का जफर रियाज एनआइए के शिकंजे में, भारत की गोपनीय सूचनाएं लीक करने का आरोप

    कोलकाता का जफर रियाज एनआइए के शिकंजे में, भारत की गोपनीय सूचनाएं लीक करने का आरोप

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज