Ro no D15139/23

धमतरी के युवाओं ने रचा इतिहास

Google India Student Ambassador Program और Manoj Dey Internship में हुआ चयन

धमतरी, 26 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

धमतरी जिले के लिए आज का दिन गर्व, प्रेरणा और ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक बन गया। जिले के प्रतिभाशाली छात्र दिगंत राठी और हिमांशु जैन का चयन प्रतिष्ठित “Google India Student Ambassador Program” में हुआ है। वहीं यश राजक और योगिता का चयन देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं डिजिटल क्रिएटर मनोज डे की Internship Program के लिए हुआ है।

इन उपलब्धियों पर आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बीते दिन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में इन युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले के लिए यह बेहद गर्व और प्रेरणा का क्षण है। बिना किसी बड़े टेक्निकल कॉलेज या राष्ट्रीय संस्थान के भी जिले के युवाओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर वह मुकाम हासिल किया है, जिसे अक्सर IIT और NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र प्राप्त करते हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इन युवाओं की सफलता यह साबित करती है कि बड़े संसाधनों से अधिक जरूरी बड़े सपने, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास होते हैं। धमतरी के इन होनहार युवाओं ने पूरे जिले का मान बढ़ाते हुए नई पीढ़ी को यह संदेश दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या संस्थान की मोहताज नहीं होती।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन और नई तकनीकों के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। इन छात्रों का चयन इस दिशा में जिले के युवाओं की बढ़ती भागीदारी और क्षमता को दर्शाता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी युवाओं को लगातार सीखते रहने और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की समझाइश दी।

इस दौरान छात्र दिगंत राठी, हिमांशु जैन, यश राजक और योगिता ने अपने अनुभव साझा करते हुए चयन प्रक्रिया, भविष्य की योजनाओं तथा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास, नई तकनीकों को सीखने की इच्छा और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

जिलेभर में इन उपलब्धियों को लेकर उत्साह का माहौल है। शिक्षा, तकनीक और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे धमतरी के युवाओं के लिए नई शुरुआत और प्रेरणा का प्रतीक बताया है।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर