Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित

धान फसल के लिए संतुलित उर्वरक वितरण पर जोर,

धमतरी, 26 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय धमतरी में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री मनोज सागर ने जिले के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को खाद वितरण एवं विक्रय से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने निर्देशित किया कि किसानों को उर्वरकों का वितरण पूरी पारदर्शिता एवं नियमानुसार किया जाए। साथ ही फसलवार अनुशंसा के आधार पर ही उर्वरकों का विक्रय सुनिश्चित करने कहा गया। विशेष रूप से धान फसल के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित उर्वरक मात्रा की जानकारी विक्रेताओं को दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि धान फसल में भूमि की उर्वरता एवं किसानों की आवश्यकता के अनुसार यूरिया, डीएपी, सिंगल सुपर फास्फेट, म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा एनपीके उर्वरकों का विक्रय निर्धारित मात्रा में ही किया जाए। इसके साथ ही नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसानों को उनकी फसल एवं रकबा के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी तथा अधिक मात्रा में विक्रय जैसी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए गए। सभी विक्रेताओं को वितरण रजिस्टर का सही संधारण करने एवं प्रतिदिन जानकारी अद्यतन रखने कहा गया।

अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री मनोज सागर ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराना सभी विक्रेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती उमा श्रीमाली, कृषि विकास अधिकारी श्री चेस कुमार सर्वा, श्री रामकुमार साहू, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जिले के उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी

    जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी *बगीचा-मयाली-जशपुर क्षेत्र के 6 जनजातीय गांवों में विकसित होंगे 30 होमस्टे, स्थानीय परिवारों को…

    Read more

    प्रधानमंत्री  मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मिट्टी के दीप खरीदकर दिया जनभागीदारी का संदेश

      धमतरी, 15 सितंबर 2026// राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री