Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में दिव्यांग लक्ष्मीनाथ को मिली नई राह

मोटराइज्ड ट्राइसिकल और आवास की चाबी से बदली जिंदगी*

रायपुर, 26 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इस अभियान के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

इसी क्रम में कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम सोड़मा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम सिरसीकलार निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री लक्ष्मीनाथ मंडावी को मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत पक्के मकान की चाबी भी सौंपी गई।

लक्ष्मीनाथ ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों और आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परिवार में केवल उनकी माता हैं और घर की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। पहले बाजार या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब मोटराइज्ड ट्राइसिकल मिलने से वे आसानी से गांव और बाजार तक आ-जा सकेंगे। इससे उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलना उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। अब उन्हें कच्चे मकान में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और सुरक्षित वातावरण में रहने का अवसर मिलेगा।

सुशासन तिहार शिविर में एक साथ दो बड़ी सौगात मिलने पर लक्ष्मीनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा और नई उम्मीद दी है।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास