Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना श्रमिकों के अधिकारों का सेतु

ई-श्रम और श्रमिक ऐप की जानकारी से जागरूक हो रहे ग्रामीण श्रमिक

 

*राजमिस्त्री श्री राजेश रवि ने कराया पंजीयन, अब मिल सकेगा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ*

 

रायपुर , 26 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY)

प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविर ग्रामीणों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जागरूकता, सुविधा और शासन की योजनाओं तक आसान पहुंच का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिलेभर में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

 

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बरदर निवासी श्री राजेश रवि, जो राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें ई-श्रम कार्ड और श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की कोई जानकारी नहीं थी। शिविर में अधिकारियों द्वारा उन्हें ई-श्रम पोर्टल और श्रमिक ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के बाद श्रमिकों को यूनिक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है, जिसके माध्यम से वे सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

जानकारी मिलने के बाद श्री राजेश रवि ने शिविर स्थल पर ही अपना पंजीयन कराया। उन्होंने कहा कि श्रमिक ऐप के जरिए अब योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना, आवेदन की स्थिति देखना और जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान हो गई है। उन्होंने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले ऐसी जानकारी गांवों तक नहीं पहुंच पाती थी, लेकिन अब शासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर श्रमिकों को जागरूक कर रहा है।

 

सुशासन तिहार शिविरों में श्रम, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल को जनहितकारी बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की है।

  • Related Posts

    सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू करने को प्रतिबद्ध सरकार*   *5वें सेमेस्टर में अटके छात्रों को मिली बड़ी राहत, अध्यादेश में होगा संशोधन*   रायपुर, 05 सितंबर 2026/ प्रदेश के…

    Read more

    कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण

    *अमृत सरोवर, बालिका शौचालय, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का लिया जायजा*   *युक्तधारा, सिक्योर एवं क्लार्ट पोर्टल से कार्ययोजना तैयार करने और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश*   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात