Ro no D15139/23

सीजीपीएससी की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 हेतु बस्तर में तैयारियां पूरी काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा परीक्षा केन्द्र में 06 जून से शुरू होगी मुख्य परीक्षा

जगदलपुर, 29 मई 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए समय सारिणी जारी किया चुका है, जिसके तहत यह मुख्य परीक्षा आगामी 06, 07, 08 और 09 जून को आयोजित की जाएगी। बस्तर जिले में इस परीक्षा को पूरी तरह से सुचारू, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहाँ कुल 181 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

मुख्य परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के पहले दिन यानी 06 जून शनिवार को प्रथम पाली में सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रश्नपत्र- I    भाषा और द्वितीय पाली में दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक प्रश्नपत्र- II   निबन्ध की परीक्षा होगी। इसके बाद 07 जून रविवार को प्रथम पाली में प्रश्नपत्र- III   सामान्य अध्ययन- I  और द्वितीय पाली में प्रश्नपत्र- IV   सामान्य अध्ययन- II  का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के तीसरे दिन यानी 08 जून सोमवार को अभ्यर्थी प्रथम पाली में प्रश्नपत्र- V   (सामान्य अध्ययन- III ) और द्वितीय पाली में प्रश्नपत्र- VI   सामान्य अध्ययन- IV   की परीक्षा देंगे। परीक्षा के अंतिम दिन 09 जून मंगलवार को केवल प्रथम पाली में सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रश्नपत्र- VIIसामान्य अध्ययन- V  की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की इस मुख्य परीक्षा के लिए प्रशासन ने बेहद कड़े और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। स्मार्ट फोन के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए यह अनिवार्य किया गया है कि परीक्षा कक्ष के भीतर तैनात कोई भी वीक्षक मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेगा और परीक्षा शुरू होने से पहले ही उनके फोन केंद्राध्यक्ष द्वारा सुरक्षित स्थान पर जमा करा लिए जाएंगे। आपातकालीन स्थिति में केवल लैंडलाइन फोन के उपयोग की अनुमति होगी। इसके साथ ही परीक्षा की कड़ाई से निगरानी करने के लिए विशेष प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल को मिलाकर एक उड़नदस्ते का गठन किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण करेगा। प्रश्नपत्र सह-उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता रखने के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। परीक्षा के दिनों में निर्धारित समय से ठीक डेढ़ घंटे पहले स्ट्रॉन्ग रूम को खोला जाएगा और नियुक्त नोडल अधिकारी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले सीलबंद पैकेट केंद्राध्यक्ष को सौंपकर पावती ली जाएगी । परीक्षा की समाप्ति के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को पुनः सीलबंद पार्सल में सुरक्षित रूप से 10 जून 2026 तक विशेष वाहनों और सशस्त्र सुरक्षा बल के के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के कार्यालय में वापस जमा कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्प: चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान

      तीन दिनों में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य, टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आधुनिक फिल्म निर्माण सुविधाओं के साथ हरित और पर्यावरण-संवेदनशील परिसर के रूप…

    Read more

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

      – गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी