Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

*शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंच रही शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर कृषि परामर्श तक मिल रहा लाभ*

 

रायपुर , 29 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत कोटरकी एवं राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खोडरो में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों द्वारा आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया प्राथमिकता से की जा रही है।

 

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिविर स्थलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

 

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है तथा शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और गांव-गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

शिविरों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, डिजिटल ऋण पुस्तिका वितरण एवं एग्रीस्टैक पंजीयन के लाभों की जानकारी भी दी गई। किसानों को समितियों में उपलब्ध खाद एवं बीज के पर्याप्त भंडारण की जानकारी देते हुए आवश्यकतानुसार उठाव करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक खेती अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश भी दिया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न रोगों की प्राथमिक जांच की गई तथा मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की गई।

 

राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खोडरो में आयोजित शिविर में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष श्री विनय भगत सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के शिविरों में ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ

      रायपुर , 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर जिले के कोटडीह और करौंधा में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ…

    Read more

    अम्बिकापुर समाचार)सेवा का मान, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार स्वच्छ और स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम पर टिकी है, उनकी सेवा का सम्मान हम सभी का दायित्व – राजेश अग्रवाल

      अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वच्छता कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी