Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के शिविरों में ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ

 

रायपुर , 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर जिले के कोटडीह और करौंधा में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविरों में जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, आयुष्मान कार्ड और आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

विकासखंड राजपुर के ग्राम कोटडीह में आयोजित शिविर में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित ऋण पुस्तिका एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों ने आवश्यक कार्रवाई की। एक ही स्थान पर जरूरी सेवाएं और दस्तावेज मिलने से ग्रामीणों को सुविधा हुई।

जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत करौंधा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं। क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में मिले 32 आवेदनों में से 30 का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष दो आवेदनों के समाधान के लिए समय-सीमा तय की गई।

विधायक श्रीमती पैकरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र दिए और आवास निर्माण पूरा कर चुके दो हितग्राहियों को गृह प्रवेश के लिए चाबी सौंपी। इसके अलावा 15 हितग्राहियों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पांच को ऋण पुस्तिका और तीन को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। पक्के घर की चाबी पाकर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी