Ro no D15139/23

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्त भविष्य की शपथ

कोरबा 01 जून 2026/विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास केंद्र), अमरैयापारा के माध्यम से कोरबा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन, में जागरूकता अभियान एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी एवं ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने की। मंच संचालन ब्रह्माकुमारी मधुबाला एवं पूजा दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू केवल इसका सेवन करने वाले व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोगों तथा पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। आज का युवा वर्ग तंबाकू, ई-सिगरेट, वैपिंग और फ्लेवर्ड हुक्का को आधुनिकता एवं आकर्षण का प्रतीक समझकर इनके प्रभाव में आ रहा है। ऐसे में समाज को इन भ्रामक प्रचारों के पीछे छिपे स्वास्थ्य संबंधी खतरों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
वक्ताओं ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य तंबाकू और निकोटीन उद्योग द्वारा युवाओं को लक्षित कर किए जा रहे भ्रामक प्रचार का पर्दाफाश करना तथा लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जीवनभर तंबाकू एवं अन्य किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की ‘तंबाकू मुक्त शपथ’ दिलाई गई।

  • Related Posts

    जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जताया आभार

    रायपुर, 1 जून 2026/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ के क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा दी गई शुभकामनाओं और स्नेह…

    Read more

    कोड़ातराई को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास, भूमिपूजन एवं लोकार्पण

    *19.70 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति*   रायपुर, 1 जून 2026/ “एक ही राजनीति, विकास की राजनीति” के संकल्प के…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं