Ro no D15139/23

शासन की किसान हितैषी योजनाओं से टोमन साहू की संवरी खेती

खाद-बीज की सुचारू उपलब्धता से किसानों को राहत, कृषि तैयारियां हुईं आसान*

 

रायपुर, 1 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं, कृषि विभाग के सतत मार्गदर्शन तथा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद-बीज की सुचारू उपलब्धता सेे किसानों की खेती को नई दिशा दी है। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक एवं लाभकारी फसलों की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड के ग्राम मिचगांव के प्रगतिशील किसान श्री टोमन साहू क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

 

*समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत*

 

सहकारी समिति में खरीफ सीजन के लिए खाद एवं बीज लेने पहुंचे किसान श्री टोमन साहू ने शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर खाद-बीज की उपलब्धता और विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है तथा खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने में सहायता मिल रही है।

 

*राष्ट्रीय कृषि विकास एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से मिली अतिरिक्त आय*

 

श्री टोमन साहू के पास लगभग 8 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। धान की फसल कटाई के बाद वे अपने खेतों में अन्य लाभकारी फसलें भी लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने शासन की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ प्राप्त किया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत उन्होंने ग्राफ्टेड बैंगन की खेती की, वहीं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत धनिया की फसल लगाई। इन दोनों फसलों से उन्हें अब तक लगभग 40 हजार रुपए का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो चुका है।

 

*आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर बने सफल एवं जागरूक किसान*

 

धान विक्रय के बाद समय पर प्राप्त भुगतान तथा कृषक उन्नति योजना से मिली राशि का सही उपयोग करते हुए उन्होंने अपनी खेती को और सुदृढ़ बनाया है। उन्नत किस्म के बीजों, आधुनिक कृषि तकनीकों और निरंतर मेहनत के बल पर वे प्रतिवर्ष बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और समय पर उपलब्ध संसाधनों ने उनकी खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसान श्री साहू बताते हैं कि उनके परिवार की कई पीढ़ियां खेती से जुड़ी रही हैं। पूर्वजों से मिली कृषि परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाया और आज वे अपने क्षेत्र के सफल एवं जागरूक किसानों में गिने जाते हैं। वे कहते हैं कि सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और समय पर मिलने वाली सुविधाओं ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई है।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार